Site icon Daily Indian News

बच्चों को शुरुवात से अच्छी आदते कैसे लगाए ? बच्चो को अच्छा व्यक्ति कैसे बनाये?

आज हम जानेंगे बच्चो को अच्छा व्यक्ति कैसे बनाये?  बच्चों को शुरुवात से अच्छी आदते कैसे लगाए ?

बच्चो का पालनपोषण करके उन्हें अच्छा व्यक्ति बनाना बहोत बड़ी बात होती है। बच्चा बड़ा होकर कैसा बनेगा ये सिर्फ उसके मिले हुए संस्कारों पे निर्भर होता है। इसलिए बच्चों को शुरुवात से ही अच्छी आदते लगाना बहोत ही जरूरी है। अच्छे और गलत में फ़र्क़ जानना बच्चो के लिए बहोत जरूरी है। खाने पिने की आदते जिसपे उनका शारीरिक स्वास्थ निर्भर होता है। शारीरिक स्वत्छता जिससे उन्हें स्वत्छता का महत्व समज़ता है। बातें करने का लिहाज जिससे उनकी पहचान होती है। रहन-सहन का तरीका जिससे उनके व्यक्तित्व का पता चलता है। ये सब में बच्चों को सही सिख देनेसे उनके भविष्य में अच्छा प्रभाव पड़ सकता है।

बच्चों को शुरुवात से अच्छी आदते कैसे लगाए ?

बच्चों को अच्छी आदते लगाने के लिए शुरू से ही उनको-अच्छे गलत की समझ देना बहोत जरूरी है। खुद के काम खुद करने के आदत बच्चों को सिखाना बहोत जरूरी है। इससे भविष्य में उनको बहोत ही लाभदायक होगा। इससे वो बड़े होकर आत्मनिर्भर हो जायेंगे। उन्हें गलत आदतों के बारे में प्यारसे समझाये , वक्त पड़ने पर डांट भी लगाए। लेकिन वक्त से पहले उनको गलत और सही की पहचान करना सिखाये।हमे अपना ज्यादा से ज्यादा वक्त बच्चो के परवरिश पे देना चाहिए।बच्चे हो जाने के बाद माता पिता को ज्यादा से ज्यादा समय बच्चों को देना चाहिए। उनके सामने हमे बहोत सतर्क रहना बहोत जरूरी है। उनके सामने कोई गलत चीज़े न करे। बच्चे सब दूसरों का देख सुनकर सीखते है।

इसलिए उनके सामने कोई भी गलत क्रिया न करे। गलत बातें न करे। माता पिता अगर बच्चों के सामने झगड़ा करेंगे। एक दूसरोंको गलत कहेंगे एक दूसरे की इज्जत नहीं करेंगे तो उससे बच्चे भी वैसेही बोलना, करना सिखाते है। इसलिए अगर कुछ भी करने से पहले पहले अपने बच्चीं के बारे में जरूर सोचे।

उन्हें अच्छा सुनना, अच्छा बोलना, अच्छे कर्म के महत्व जरूर समझाये। जो व्यक्ति अच्छा बोलता है अच्छे कर्म करता है वो हमेशा अच्छा आदमी कहलाता है।

बच्चो के जिद की आदत न लगाए। जो वो मांगेंगे वो तुरंत उन्हें लाकर देनेसे उनको आदत लग जाती है हर चीज़ पाने की। इसलिए कभीभी अगर बच्चे कोई चीज़ मांग रहे हो तो उनकी जरूरत को देखकर ही वो उन्हें लाकर दे। उन्हें पैसों की कीमत सिखाये।उनको शुरुवात से ही किसी व्यक्ति किसी चीज़ की घृणा न करने की सिख दे। हर व्यक्ति को एक जैसा समज़ने की सिख दे। किसीसे भेदभाव न करने की सिख दे। कोई चीज़ आसानी से नहीं मिलती ये सोच उन्हें दे। उन्हें मेहनती बनाये। घर की कामो में मदत करना सिखाये

नवजात शिशु को मालिश करने से क्या फायदे होते है ? क्या शिशु को रगडकर मालिश करना जरूरी है ? ये जानने के लिए इस लिंक पे क्लिक कीजिये। https://dailyindiannews.com/%e0%a4%a8%e0%a4%b5%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%a4-%e0%a4%b6%e0%a4%bf%e0%a4%b6%e0%a5%81-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%b6-%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%b8/

बच्चों को शुरुवात से अच्छी आदते कैसे लगाए ? जानने के लिए इस लिंक पे क्लिक कीजिये। https://www.youtube.com/watch?v=gwEgTQxZgw8

अगर गलती हो जाए तो उसे कैसे सुधारना है। इस बारे में सिख दे। बच्चो को अपनी गलती बिना किसीकी घृणा किये मान लेनी है। ये सब चीज़े सीखना बहोत जरूरी है। इसलिए बच्चों को वक्त देना बहोत जरूरी है। हर बात पर बच्चों को डांटना जरूरी नहीं है। उनसे प्यार से बात करे। प्यार से उन्हें समझाये। इससे बच्चे जल्द समझ जाते है। बात बात पर टोकने से बच्चे सहम जाते है। और डर से गलत चीज़े सीख जाते है।

बच्चे ही हमारा भविष्य है। बच्चो और हमारा भविष्य अच्छा करना है तो उनके लिए ज्यादा से ज्यादा वक्त देना जरूरी है। इससे उन्हें अच्छी आदते लग जाए। और वो एक अच्छा व्यक्ति बन जाये। अच्छे परवरिश पे ही भविष्य निर्भर होता है।

Exit mobile version